राधा रास विहारी जी ने युगल रूप में किया नौका विहार

Published on May 10, 2026 | Views: 226

राधा रास विहारी जी ने युगल रूप में किया नौका विहार

बलदेव: श्री राधा रानी संकीर्तन मंडल एवं अग्रवाल समाज संगठन बलदेव द्वारा आज अग्रवाल रिसॉर्ट बलदेव के तरणताल में श्रीराधा रास विहारी जी के युगल रूप को नौका रूपी कुंज महल में विराजमान कर वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के मध्य नौका विहार का भव्य आयोजन किया गया। इस अलौकिक अवसर पर संपूर्ण वातावरण श्री राधा रास बिहारी जी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। नौका विहार कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीदाऊजी गौडीय मठ के महंत पूज्य प्रहलाद प्रभु जी एवं अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष बांकेलाल गोयल, मुकेश अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल घी वालो के द्वारा ठाकुर जी के युगल स्वरूप पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। नौका विहार उत्सव में जब पद गायन के मध्य श्री राधा रास बिहारी जी ने युगल रूप में सुंदर नौका पर विराजमान होकर उपस्थित भक्तों को मनोहर झांकी का दर्शन दिया तो भक्त भक्तिभाव से आनंदित हो गए।
नौका विहार कार्यक्रम में करुणा गोयल, माधवदास अग्रवाल, संध्या गोयल, परी सोनी, प्रज्ञा शर्मा और लक्ष्य बंसल ने अपने सुमधुर पद गायन से वातावरण को देवलोक तुल्य बना दिया। कार्यक्रम के मध्य भक्त जन राधा रास बिहारी जी की सुंदर झांकी पर पुष्प वर्षा कर आनंदित होते नजर आए।
श्रीराधा रस बिहारी जी को नौका विहार के बाद आसन पर विराजमान कर सभी भक्तों ने प्रसाद स्वरूप उसी तरणताल में स्नान कर स्वयं को धन्य महसूस किया तथा कार्यक्रम का समापन भक्तों को बालभोग की प्रसादी वितरित कर किया गया।
नौका विहार आयोजन में दिल्ली, आगरा, मथुरा, राया आदि कई स्थानों से सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बॉली सेठ, डॉ जगदीश पाठक, दिनेश अग्रवाल, देवकी नंदन, मनोज बंसल, राकेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, ललित मित्तल, बसंत बंसल, डोबी सेठ, विनोद कुमार, छैलबिहारी गोयल, डॉक्टर दिलीप, धर्मेंद्र उपाध्याय, रिंकू सोनी, रामप्रकाश तेहरिया, नितिन तेहरिया, डॉ अवध, डॉ गिरधारी, पवन गोयल, टोनी भगत जी, मुकेश शास्त्री, डॉ जया, खुशी उपाध्याय, राखी, उमेश अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रीना अग्रवाल, निधि अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मेघा बंसल, उर्मिला, बबलू अग्रवाल, सुनील गर्ग, सुदीप बंसल, श्रीगोपाल, अमित भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, रामनिवास, सुरेश चंद अग्रवाल आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति मुख्य रही।
कार्यक्रम का संयोजन व संचालक संजीव अग्रवाल द्वारा किया गया ।

Category: Dharm


Latest News