Published on October 14, 2026 | Views: 193
सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने के बाद मुस्कान और साहिल की बेचैनी बढ़ गई है। 14 अक्टूबर यानी आज अदालत दोनों की सजा सुनाएगी। इसे लेकर दोनों की मानसिक स्थिति पर जेल प्रशासन नजर रख रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल दोनों चुप रहने लगे हैं। दोनों को तनाव और अवसाद से बाहर निकालने के लिए चिकित्सकीय परीक्षण और काउंसिलिंग कराई गई है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल दोनों परेशान हैं। दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल कम बातचीत कर रहे हैं। मुस्कान ने पूजा पाठ भी कम कर दिया है ऐसे में जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल कोर्ट की ओर साहिल और मुस्कान की पेशी को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया है। कोर्ट के निर्देश पर बुधवार को दोनों की पेशी की कार्रवाई कराई जाएगी। मुस्कान और साहिल की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
मुस्कान अपनी दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर चिंतित है। वह जेल प्रशासन से अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलाने की मांग कर रही है। मुस्कान ने बेटी से फोन पर बात कराने की भी मांग की है। हालांकि जेल प्रशासन ने साफ कर दिया कि उनकी बड़ी बेटी का कोई मोबाइल नंबर या पता जेल प्रशासन के पास नहीं है। फिलहाल मुस्कान को बेटी को चिट्ठी लिखने के लिए सामान उपलब्ध कराया गया है। जेल प्रशासन की माने तो मुस्कान ने अपनी बड़ी बेटी पीहू के लिए एक चिट्ठी भी लिखी है।
सौरभ राजपूत का पीड़ित परिवार ने साफ कहा कि आरोपियों को फांसी से कम की सजा मंजूर नहीं है। बुधवार को कोर्ट के निर्णय से पहले रेणु ने अपने घर पर पूजा भी शुरू कर दी है। सौरभ की मां रेणु राजपूत ने कहा कि जरूरत पड़ी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
Category: Crime