Published on October 2, 2026 | Views: 47
मथुरा के थाना राया पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने लूट की झूठी सूचना देकर छह लाख रुपये हड़पने की साजिश का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पूरी छह लाख रुपये की रकम बरामद की है
पुलिस के अनुसार कुलदीप सिंह ने अपने साथी अजीत के साथ मिलकर छह लाख रुपये हड़पने की योजना बनाई थी कुलदीप ने बैंक से रकम निकाल कर अजीत को दे दी और दोनों ने रुपये ग्राम हरोथा के बाहर झाड़ियों में छिपा दिए इसके बाद कुलदीप ने बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त कर लूट की झूठी कहानी बनाई और पुलिस को सूचना दी
जांच के दौरान मामला खुलने पर पुलिस ने कुलदीप सिंह निवासी सरकोरिया, थाना गोरई, अलीगढ़ और अजीत निवासी गांव नगला बधिया, थाना इगलास, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया दोनों के कब्जे से छह लाख रुपये बरामद हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना राया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है
Category: Crime