भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: डिंपल यादव

Published on August 13, 2026 | Views: 125

भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: डिंपल यादव

दिल्ली: समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने दस वर्षो में पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है। शिक्षा-परीक्षा, निर्माण कार्यों से लेकर हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे है। प्राइमरी स्कूल बंद हो रहे है। शिक्षा-स्वास्थ्य में निजीकरण तेजी से बढ़ रहा हैं। निर्माण कार्यों में बजट की लूट हो रही है। कमीशनखोरी चरम पर है।
बुधवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए डिम्पल यादव ने कहा कि अभी नये बने जेवर एयरपोर्ट पर पानी भर गया है। हाल ही में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं। उद्घाटन के बाद ही सड़क टूट गयी है। भाजपा सरकार में कोई भी काम मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। हर काम में भारी भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालयों और विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। विश्वविद्यालयों में आरएसएस के लोगों को वाइस चांसलर बनाकर बैठा दिया है। सरकार जनता के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। भाजपा के लोग सनातन की बात करते थे। परन्तु इन्होंने आस्था में चोरी कर लिया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर से चढ़ावा चोरी हो गया।

Category: Politics


Latest News