Published on August 11, 2026 | Views: 294
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लिए धन ही धर्म है। भाजपा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही है। सरकार चर्चा से भाग रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा-परीक्षा और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी दोनों एक दूसरे से जुड़े, हुए है। हम लोग चाहते है कि दोनों मुद्दों पर चर्चा हो। सरकार दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दे।
मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के संगी-साथी अण्डर ग्राउण्ड अन रजिस्टर्ड लोगों के तार शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से जुड़े है। दोनों एक जगह से संचालित होते है। विपक्ष इस पर चर्चा करना चाहता है। सरकार चर्चा नहीं करना चाहती है। भाजपा तो अब प्रभु रामजी का नाम भी नहीं लेना चाहती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सभी ने देखा कि अयोध्या में राम धन की लूट हुई। चढ़ावा चोरी हुआ। पैसे बोरे भर कर बाहर गए। कंडों में पैसे निकले। भाजपा इन मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है। चढ़ावा चोरी में बड़े लोग शामिल है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। आरक्षण की लूट हो गयी। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। जानकारी मिल रही है कि दिल्ली में जो छात्र-आए थे, सरकार नेटवर्क से उनका डेटा एकत्र कर रही है। भविष्य में पता नहीं क्या करे?
उन्होंने कहा कि दिल्ली में नौजवानों, छात्रों के साथ बहुत बर्बरता हुई। छात्रों पर पैलेट गन चली, लाठी चली, आंसू गैस के गोले चले। उसके बाद अब सरकार छात्रों को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रही है।
Category: Politics