उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डीजीपी राजीव कृष्ण के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

Published on August 8, 2026 | Views: 73

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डीजीपी राजीव कृष्ण के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज 1- तिलक मार्ग, डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक राजीव कृष्ण जी के आवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने दिवंगत पुण्यात्मा के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता का साया जीवन में सदैव संबल और प्रेरणा प्रदान करता है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

Category: Uttar pradesh


Latest News