समाजवादी पार्टी के विधायकों ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में किया प्रदर्शन

Published on August 5, 2026 | Views: 233

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में किया प्रदर्शन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानमंडल मानसून सत्र के तीसरे दिन भी राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, राम धन की लूट, किसानों की समस्याओं, खाद की किल्लत, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं को लेकर विधानसभा परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों ने लाल टोपी लगाकर, हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए। विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है। भाजपा सरकार में हर जगह, भ्रष्टाचार और लूट है।

Category: Uttar pradesh


Latest News