बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

Published on June 18, 2026 | Views: 134

बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने भेंट कर अपनी परेशानियों से अवगत कराया। अखिलेश यादव ने उनका ज्ञापन लेकर सहानुभूतिपूर्वक उनकी बातें सुनी।
बीएसी नर्सिंग के छात्रों का कहना था कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं के चलते उनका भविष्य चौपट है। कामन नर्सिंग इंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के परिणाम एवं जो उत्तर कुंशी जारी की गई थी उसके कुछ प्रश्नों के उत्तर एवं उनके मूल्यांकन में भी त्रृटियां पाठ्र गई है। इससे तमाम परीक्षार्थियों के अंक पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
नर्सिंग छात्रों का यह भी कहना था कि वे जब अपनी आवाज उठाते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। काउंसलिंग भी बहुत जल्दी की जा रही है।
बीएससी नर्सिंग के भेंटकर्ता छात्रों में आदर्श पटेल, अजय सिंह, हीना गुप्ता, आकांक्षा सिंह, जोया फातिमा, शुभम राय, निशा यादव, राम सागर, अभिषेक मौर्या, शिवम राज, रजनीश कुमार, रेहान, अमन, प्रियंका सिंह, खुशी वर्मा, शिवांस यादव आदि शामिल है।

Category: Uttar pradesh


Latest News