Published on June 5, 2026 | Views: 169
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य एवं राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 रवीन्द्र जायसवाल ने आज राजकीय महाविद्यालय, सिराथू के पास(जनपद कौशाम्बी )कार्यालय उप निबन्धक-मंझनपुर, चायल एवं सिराथू के भवन का वैदिक मन्त्रोंचार के साथ विधिवत शिलान्यास किया।
कार्यालय उप निबन्धक-चायल, मंझनपुर एवं सिराथू भवन का निर्माण कार्य लगभग रू0-06 करोड़ 84 लाख (प्रत्येक कार्यालय की लागत 02.28 करोड़) की लागत से किया जाएगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू भोला यादव व अजुहा शान्ती देवी सहित अन्य गणमान्य जन तथा जिलाधिकारी डाॅ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Category: Uttar pradesh