ट्रम्प-पुतिन-जिनपिंग की डिनर डिप्लोमेसी, कल होगी तीनों की अहम बैठक!

Published on November 18, 2026 | Views: 281

ट्रम्प-पुतिन-जिनपिंग की डिनर डिप्लोमेसी, कल होगी तीनों की अहम बैठक!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन APEC समिट के स्वागत डिनर में एक साथ नजर आए।

तीनों नेताओं के बीच कल त्रिपक्षीय बैठक होगी। इसमें ईरान युद्ध और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

इससे पहले जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर ट्रम्प का स्वागत किया। वे पहली बार किसी विदेशी नेता को रिसीव करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे। आमतौर पर इस तरह की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभाते हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने APEC समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत हुई।

कार्नी के कार्यालय के मुताबिक, दोनों देशों के लिए फायदेमंद समझौते पर काम जारी है। इससे रोजगार के नए मौके बनेंगे और लोगों के लिए चीजें सस्ती होंगी। दोनों नेताओं ने इस दिशा में बातचीत जारी रखने और एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने APEC समिट के स्वागत डिनर में शेनझेन शहर की तारीफ की। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, जिनपिंग ने कहा कि 1978 में जब वे पहली बार शेनझेन आए थे तब यहां छोटा सा मछुआरों का गांव था।

अब यह दुनिया के बड़े कारोबार और नई तकनीक के केंद्रों में शामिल हो गया है। जिनपिंग ने कहा, 'चीन के 50 साल के विकास को देखना है तो शेनझेन आइए।'

Category: Internation News


Latest News