भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल नहीं भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा दलदल है: अखिलेश यादव

Published on November 17, 2026 | Views: 127

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल नहीं भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा दलदल है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल नहीं, भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा दल-दल है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार के दल-दल के सिवा कुछ नहीं दिया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी चरम पर है। हर विभाग और हर कार्य में बजट की लूट हुई। इस सरकार ने अपने चहेते ठेकेदारों को मनमाने तरीके से ठेके और टेंडर बांटे और उसमें जमकर कमीशनखोरी और लूट की। प्रयागराज में 80 हज़ार करोड़ खर्च करने के बाद भी विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं का दावा ही कीचड़ में धंस गया है। यही हाल काशी का भी है, वादा किया था क्योटो बनाने का लेकिन भाजपा ने काशी की असली पहचान ही खत्म कर दी। इस सरकार ने नदियों की सफाई के लिए आये बजट का बंदर बांट कर लिया। भाजपा सरकार ने गंगा नदी को साफ करने का झूठा वादा किया। मां गंगा की सफाई नहीं हुई। इसी तरह से जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार हुआ। कई जिलों में पानी की टंकियां भ्रष्टाचार के भार को सहन नहीं कर पाई, गिर गई। सड़कों और एक्सप्रेस के निर्माण में जिस तरह की लूट हुई है उसे पूरी दुनिया ने देखा है। हजारों करोड़ से बने एक्सप्रेसवे मे उद्घाटन के बाद ही गढ्ढे होने होने लगे, कई सड़के टूट गई। थाने, तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार का ऐसा जाल फैला है कि भाजपा के ही सांसद थानों को ‘दलाली का अड्डा’ घोषित कर रहे हैं। उन्नाव के सांसद जी इस सरकार के महा-भ्रष्टाचार से हताश होकर कह रहे हैं कि अपने जीवन में ऐसी (भ्रष्ट) पुलिस नहीं देखी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता के लिए संकट बन गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। माफिया और अपराधी भाजपा सरकार की गोद में बैठकर प्रवचन दे रहे हैं। किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। विधानसभा चुनाव में तब भाजपा का सफाया कर देगी।

Category: Politics


Latest News