अमेरिका में ट्रम्प को बड़ा झटका, दोनों सदनों में हारे

Published on November 4, 2026 | Views: 297

अमेरिका में ट्रम्प को बड़ा झटका, दोनों सदनों में हारे

अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनावों ने देश के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा फेरबदल कर दिया है। डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर वापसी के ठीक दो साल बाद मतदाताओं ने रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटका दिया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी ने जबरदस्त वापसी करते हुए अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

पारंपरिक रिपब्लिकन गढ़ों में सेंध, गर्वनरों की रेस में बड़े उलटफेर और ट्रंप समर्थित उम्मीदवारों की हार ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले व्हाइट हाउस और कैपिटल हिल के बीच सीधे टकराव की जमीन तैयार कर दी है। लेकिन अमेरिका में हुए इन मिडटर्म चुनाव में क्या महत्वपूर्ण था आइये 10 प्वाइंट्स में जानते हैं।

डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों में बहुमत हासिल कर 2024 के रिपब्लिकन वर्चस्व को पलट दिया है। सीनेट की 100 सीटों में डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन के कब्जे वाली 7 सीटें छीनकर अपनी संख्या 54 (संबद्ध निर्दलीयों सहित) पहुंचा दी है, जबकि रिपब्लिकन 44 पर सिमट गए हैं। (2 सीट पर परिणाम अभी प्रतीक्षित है।)

Category: Internation News


Latest News