वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला, केश्म द्वीप पर 5 धमाके, ईरान का दावा- दो अमेरिकी ड्रोन गिराए

Published on November 3, 2026 | Views: 180

वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला, केश्म द्वीप पर 5 धमाके, ईरान का दावा- दो अमेरिकी ड्रोन गिराए

अमेरिका में मंगलवार को मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले सोमवार को ईरान के केश्म द्वीप पर कम से कम पांच जोरदार धमाके हुए। कुछ दूर पर बंदर लेंगेह शहर में भी विस्फोट की खबर है।अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि यह हमला अमेरिका ने किया है।हालांकि, ईरानी मीडिया ने इसके पीछे अमेरिका या इजराइल का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है। उसने अमेरिका के दो MQM-170 जासूसी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है।केश्म द्वीप करीब 1,445 वर्ग किलोमीटर में फैला, ईरान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह कभी फ्री-ट्रेड जोन और टूरिस्ट स्पॉट के लिए जाना जाता था। अब यह बड़े सैन्य ठिकाने में बदल चुका है।होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर मौजूद यह द्वीप रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। अमेरिका इसे कई वजह से बड़ा सैन्य खतरा मानता है।

Category: Internation News


Latest News