उप मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, भूमि विवादों के प्रभावी समाधान एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

Published on August 16, 2026 | Views: 148

उप मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, भूमि विवादों के प्रभावी समाधान एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

लखनऊ: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, उ.प्र. केशव प्रसाद मौर्य ने आज माॅ शीतला अतिथि गृह, सयारा, कौशाम्बी में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाए। आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सुनिश्चित कराया जाए। शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का सत्यापन कराया जाए एवं शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही भी किया जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से जनपद में पेंशन लाभार्थियों की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि छूटे हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सर्वे कराकर दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नियमानुसार लम्बे समय से एक ही तहसील में तैनात कार्मिकों का स्थानांतरण किया जाए। प्रभावी तरीके से भूमि विवादों का निस्तारण किया जाए। नियमित रूप से ग्राम चौपाल का आयोजन किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में स्वयं सहायता समूह की बड़ी इकाई स्थापित किए जाने के लिए शीघ्र कार्यवाही पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर चकमार्ग व खलिहान आदि सरकारी भूमियों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाए।
उप मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जिनका जिन गांवों में कार्य पूर्ण हो गया है एवं जलापूर्ति हो रही है, उन गांव में शत-प्रतिशत घरों में जलापूर्ति हो रही है या नहीं, इसका सत्यापन करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किया जाए एवं आमजन को जागरुक भी किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित कराया जाए, कोई भी निराश्रित गोवंश सड़क पर घूमते हुए न पाए जाएं।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कौशाम्बी कल्पना सोनकर, विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अवधेश गुप्ता एवं निवर्तमान विधायकगण-संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अझुवा शांति देवी, शिव मोहन मौर्य, चन्द्रदत्त शुक्ला तथा जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Category: Uttar pradesh


Latest News