Published on August 13, 2026 | Views: 396
मथुरा: 'समाचार 24' के चेयरमैन एवं संपादक डॉ. विवेक गर्गाचार्य का जन्मदिन बुधवार को शहर के होटल हीरा कुंज रेजिडेंसी में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 'समाचार 24' परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित टीम सदस्यों ने डॉ. गर्गाचार्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उत्कृष्ट स्वास्थ्य, यशस्वी एवं उज्जवल भविष्य तथा लंबी आयु की आत्मीय कामना की। इस दौरान शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने भी होटल पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उपस्थित प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
होटल हीरा कुंज रेजिडेंसी के मालिक सिद्धार्थ गर्ग, नवीन गर्ग एवं आदित्य गर्ग ने विशेष रूप से माला पहनाकर डॉ. गर्गाचार्य का स्वागत किया। इस दौरान सिद्धार्थ गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. विवेक गर्गाचार्य जी का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी कार्यकुशलता और समाज के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय है। उनके जन्मदिन का यह अवसर हम सबके लिए उनके प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करने का एक माध्यम है। हम उनके सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
अपने संबोधन में डॉ. विवेक गर्गाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और 'समाचार 24' की पूरी टीम जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ सत्य को पाठकों तक पहुँचा रही है, वही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। आप सबका यह स्नेह और समर्पण ही इस संस्थान की असली ताकत है। आइए, हम सब मिलकर समाज हित में अपनी पत्रकारिता को और अधिक सशक्त और निष्पक्ष बनाने का संकल्प लें।"
समारोह के अंत में केक काटकर सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुनीत शुक्ला, अमित अग्रवाल, रितिक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ललित उपाध्याय, विशाल उपाध्याय, संजय सिंह, विजय सोलंकी, मुहम्मद रफीक, शिवम गोला, डॉ0 जगदीश पाठक सहित शहर के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Category: Big news