जेल से बाहर आते ही आजम खान गिरफ्तार: ED की कार्रवाई पर बोले- मुसलमान होने की सजा मिल रही!

Published on October 31, 2026 | Views: 336

जेल से बाहर आते ही आजम खान गिरफ्तार: ED की कार्रवाई पर बोले- मुसलमान होने की सजा मिल रही!

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा को निलंबित करने और जमानत देने के बाद, दोनों की जेल से रिहाई का आदेश आया था। शनिवार देर शाम जैसे ही दोनों जेल से बाहर आए, वहां पहले से ही भारी सुरक्षा और सीआरपीएफ जवानों के साथ मौजूद ईडी की टीम ने आजम खान को कस्टडी में ले लिया, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम घर के लिए रवाना हो गए।

जेल के गेट पर ईडी द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने के बाद आजम खान काफी भावुक नजर आए। मीडिया और वहां मौजूद समर्थकों के सामने उन्होंने सरकार और जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला आजम खान ने कहा, "अब कहने के लिए बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है। क्या मुसलमान होने की यही सजा है?"

उन्होंने आगे कहा, "हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यही हमारा गुनाह है। हमने बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। क्या यही हमारा गुनाह है?"

Category: Big news


Latest News