2027 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने वाली है: अखिलेश यादव

Published on August 6, 2026 | Views: 212

2027 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने वाली है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष है। जनता में भाजपा सरकार के प्रति बहुत नाराजगी है। लोग भाजपा सरकार को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बूथस्तर तक संगठन को मजबूत करना है।
अखिलेश यादव आज बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों से आए पार्टी के नेताओं को पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबको साइकिल निशान पर वोट देने का संकल्प लेना है। जिस प्रत्याशी को पार्टी सिंबल दे उसका पूरा समर्थन और सहयोग करना है। जब पार्टी प्रत्याशी को एकजुट सहयोग समर्थन मिलेगा तभी समाजवादी सरकार बनेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि मीडिया और मोबाइल सोशल मीडिया पर अच्छी बातें आएंगी तो गुमराह करने वाली बातें भी आएंगी। हमें किसी से लड़ाई, झगड़ा नहीं करना है। कोई गलत बात न करें और नहीं गलत बात लिखे। जाति-धर्म को लेकर टिप्पणी न करें। अपने आचरण और वाणी पर संयम रखें।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरएसएस ने अयोध्या के राम मंदिर से चंदा-चढ़ावा को ही चोरी कर लिया। भाजपा ने जो सड़के बनाई वे बनते ही धंसने-टूटने लगी हैं। घटिया डामर का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास से कोई वास्ता नहीं है।

Category: Latest news


Latest News