मुख्यमंत्री रविवार को लखनऊ में करेंगे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण

Published on July 18, 2026 | Views: 219

मुख्यमंत्री रविवार को लखनऊ में करेंगे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जुलाई, रविवार को 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। नवीन भवन मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसमें 24×7 संचालित अत्याधुनिक राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित है। भवन में 200 से अधिक लोगों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, क्लासरूम, लेक्चर हॉल, हॉस्टल एवं लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल कमांड, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है। लखनऊ में शहीद पथ स्थित डायल-112 मुख्यालय के निकट राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री राजस्व सुरेंद्र दिलेर, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल और सरोजनीनगर क्षेत्र से विधायक राजेश्वर सिंह मौजूद रहेंगे।

Category: Latest news


Latest News