Published on July 23, 2026 | Views: 318
पेपरलीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका समेत विपक्ष के नेताओं ने गुरुवार शाम को उनके घर से गांधी स्मृति तक मार्च निकाल रहे हैं।
उनके साथ शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी), टीएमसी, जेएमएम, आरजेडी, लेफ्ट, समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल के नेता भी शामिल हैं।
इस मार्च के पहले उनके घर पर विपक्षी सांसदों ने बैठक की थी। इसके बाद सभी प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी और विपक्षी सांसद बस से 30 जनवरी मार्ग यानी के लिए रवाना हुए।
इस मार्च के शुरू होने से पहले पुलिस ने तैयारी कर रखी थी। जगह-जगह बसें और बैरिकेड लगा रखे थे। जैसे मार्च शुरू हुआ, उनका रास्ता रोक दिया गया। हालांकि करीब 10 मिनट बाद रास्ता खोल दिया गया।
इससे पहले 21 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने पीएम हाउस तक मार्च किया था और वहां धरने पर बैठ गए थे। यह मार्च भी बेहद सीक्रेट रखा गया था।
Category: Politics