भाजपा सरकार नहीं अहंकार है: अखिलेश यादव

Published on July 23, 2026 | Views: 282

भाजपा सरकार नहीं अहंकार है: अखिलेश यादव

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अहंकार में सरकार चला रही है। भाजपा सरकार नहीं अहंकार है। भाजपा सरकार किसी की बात नहीं सुन नहीं है। लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी होती है कि लोगों की बात सुने और जाने कि लोग क्या चाहते है? उन्होंने कहा कि सरकार अगर अन्याय करेगी, दबाव बनायेगी तो दबाव नहीं चलने वाला है।
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नीट परीक्षा लीक सरकार की गलती है, इसीलिए परीक्षा दोबारा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों, नौजवानों की मांग स्वीकार करे। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक हम लोग सदन में आवाज उठाते रहेंगे। नीट परीक्षा लीक के बाद जिन बच्चों की जान गयी है, सरकार उन परिवारों की मांगों को पूरा करें।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया हैं, भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा की केन्द्र और यूपी सरकार में पेपर लीक कराने का कम्पटीशन चल रहा है। कौन ज्यादा पेपर लीक करा सकता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक हो नहीं रहे, ये लीक कराये जा रहे हैं। भाजपा सरकार छात्रों को नौकरी और आरक्षण नहीं देना चाहती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि क्या सरकार ने पुलिस को कपड़े फाड़ने की टेªनिंग दी है। हम लोगों के कपड़े पकड़े गये। पुलिस ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में आये छात्रों-बच्चियों के कपड़े फाड़े, मारा-पीटा, लाठीचार्ज किया, सिर पर लाठी मारी। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने अन्याय, अत्याचार किया। सरकार हिटलर की तरह काम कर रही है। हिटलर भी अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस की वर्दी पहनाकर विरोधी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की पिटाई करवाता था। सोशल मीडिया और मीडिया में सादे कपड़े पहने लोगों द्वारा आन्दोलनकारियों पर लाठी चलाने की जो खबरें आ रही है वह जांच का विषय है। लाठी चलाने वाले कौन लोग हैं? सरकार इसकी सच्चाई बताएं, नहीं तो माना जाएगा कि भाजपा के कार्यकर्ता वर्दी पहनकर पुलिस का डंडा लेकर छात्र-नौजवानों को लाठी मार रहे हैं।

Category: Politics


Latest News