छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन समाजवादी पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Published on July 20, 2026 | Views: 209

छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन समाजवादी पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन

दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर नीट छात्रों के समर्थन में गये समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने आज लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर धरना देकर विशाल प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के लखनऊ महानगर एवं जिले के सभी पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सिविल हॉस्पिटल के पास एकत्र हुए। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पार्टी का झंडा-बैनर लेकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए हजरतगंज चौराहे तक मार्च किया। चौराहे पर पहुंचकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। भाजपा की तानाशाही और अलोकतांत्रिक रवैये का विरोध किया।
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की। पुलिस का रवैया अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक था। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ जोर-जबरदस्ती की और सभी को गिरफ्तार कर बसो में भरकर इकोगार्डेन पार्क ले गयी। इकोगार्डेन पार्क में सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में धरना दिया। विरोध-प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक रविदास मेहरोत्रा, विधायक अरमान खान, समाजवादी पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, लखनऊ जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, पार्षद दल के नेता कामरान बेग, ब्लाक प्रमुख ऊषा सेन, महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, पूर्व विधायक अमरीश पुष्कर, पूजा शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, प्रदेश सचिव विजय सिंह, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, राम सिंह राणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, प्रवक्ता फखरूल हसन चांद, अनूप बाजपेयी, दीपक रंजन सहित अशोक यादव देव, शब्बीर अहमद खान, रंजीत यादव, प्रदीप शर्मा, राम प्रकाश यादव, राम सागर यादव, वंदना चतुर्वेदी, पंडित शर्मिला महाराज, दीनू रावत, अरूण यादव, अनिल पासी, राजबाला रावत, बचान सिंह यादव, अंजनी प्रकाश यादव, रितु अग्रवाल, बीना रावत, वीरेन्द्र सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, सर्वेश यादव, शैलेन्द्र सिंह बल्लू, सुहैल अहमद, हमजा बिलाल, सफाहत हुसैन, सतीश रावत, देवेन्द्र सिंह, मनोज यादव, अरविन्द चन्द्र मनन, बाबी धानुक, रजी अहमद, यशवर्धन, धीरज श्रीवास्तव, शिवकुमार रावत, शशिलेन्द्र यादव, बिल्लू पाण्डेय, चौधरी मोहम्मद मोहसिन, हरिश्चन्द्र लोधी, गौरव यादव, चन्द्रशेखर यादव, महेश लोधी, जीएच जैदी, अंजनी प्रकाश यादव, महेन्द्र यादव, धर्मपाल पाल सिंह एडवोकेट, ललिता राजपूत, अर्चना रावत, मोहित पाल, त्रिभवन सिंह, अनिल मास्टर, हिमांशु संघर्षी, सुमित राजभर, अंकित यादव, धीरज यादव, समीर बारी, विशाल बाल्मीकि, राम समुझ रावत, ओम लोधी, दीपक राजवंशी, गजनफर जैदी, शांति यादव, प्रीति तिवारी, दारा सिंह, प्रवेश कुमार, मनोज पाल, ममता रावत, प्रेमलता, आमिर तसलीम, अहमद खान, फर्रूखजहां फरजाना, शिव शंकर राजपूत, रवि यादव, शहरूख खान, सालिम काकोरी, अब्दुल्ला नदवी, जुबैर आजमी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Category: Delhi


Latest News