Published on July 20, 2026 | Views: 232
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जारी है। प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंच गए हैं। इस दौरान भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर को भी लाठी पड़ी है। इससे वे घायल हो गए।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे हैं। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। इधर, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुस गए हैं। वहां उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।
सोमवार के प्रदर्शन के लिए लोग रविवार रात 11 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। उन्होंने फुटपाथ पर ही रात गुजारी। सुबह जब मार्च शुरू हुआ, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
Category: Delhi