परशुराम शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर व्यापक जनसंपर्क जारी

Published on June 18, 2026 | Views: 205

परशुराम शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर व्यापक जनसंपर्क जारी

डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर
आगामी 22 जून को जिला मुख्यालय धौलपुर पर आयोजित की जा रही भव्य एवं दिव्य भगवान परशुरामशोभायात्रा को सफल बनाने के लिए आयोजको द्वारा व्यापक जनसंपर्क जारी है शोभायात्रा को विराट एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति द्वारा जिले भर में जनसंपर्क अभियान को लगातार गति दी जा रही है इसी क्रम में समिति के सदस्यों ने आज बाड़ी बसेड़ी सर मथुरा एवं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में जनसंपर्क किया तथा समाज के प्रबुद्ध जनों नागरिकों युवाओं एवं बिप्र बधुओ को शोभायात्रा में अधिक अधिक संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया
जनसंपर्क अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने भगवान परशुराम जी के जीवन उनके आदर्शों तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए भगवान परशुराम को केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण सनातन समाज का प्रेरणा स्रोत बताया उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज के लिए अन्याय अ धर्म एवं कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देने वाला बताया यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता संस्कृति परंपरा एवं सनातन मूल्य के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण अभियान है धौलपुर जिले के अलावा देश भर के विद्वान इसे शोभायात्रा में शिरकत करेंगे समिति पदाधिकारीयों ने बताया की शोभायात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण प्रचार प्रसार एवं व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग समितियां लगातार कार्य कर रही हैं युवाओं का उत्साह देखने लायक है 22 जून को पूज्य संत श्री श्री 1008 पागल दास जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा इसके अतिरिक्त देश के प्रसिद्ध एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच सहित सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता विशिष्ट अतिथियों के तौर पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे

Category: Rajasthan


Latest News