Published on June 17, 2026 | Views: 133
डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर
चोरों के घोसले कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर के लोग घर में सोते रहे और चोरों ने पक्की दीवाल तोड़कर लाखों के जब रात एवं हजारों की नगरी पार कर दी
धौलपुर जिले के बसेड़ी थाने के नगला राय जीत गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने पत्थरों की पक्की दीवाल तोड़कर पहले घुसने की जगह बनाई उसके बाद अंदर घुसकर कमरों की कुंडी बंद कर दी तथा लाखों के जेवर एवं नगदी उड़ानें में सफल रहे पीड़ित धर्मवीर पुत्र झम्मन सिंह ने बतायाकि इसी वर्ष मईके महीने में उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी तथा बेटी गांव आई हुई है जेवर पहन कर आई थी उसका अधिकांश जेवर तथा घर के कुछ गहने पीछे के कमरे में रखे हुए थे बच्चियां आंगन में कूलर चला कर सो रही थी पीड़ित धर्मवीर ने बताया कि वह उसी रात को 2:00 बजे खेतों से वापस आया था तथा जाकर सो गया सुबह जागने पर जब कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली तब जाकर आभास हुआ देखने पर पता चला की पीछे के कमरो में घुसने के लिए पहले दीवार को दो जगह से तोड़ा गया है अंदर जाकर देखा तो 17 तोला सोने के आभूषण तथा 65000 नगदगायब मिले चोरी का समाचार जैसे ही आस पड़ोस में लगा लोगों में दहशत व्याप्त हो गई मामले की सूचना तत्काल बसेड़ी पुलिस को दी गई तथा प्राथमिक की दर्ज करा दी गई है फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं तथा चोरों के हौसले बुलंद इस चोरी के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है
Category: Rajasthan