Published on May 20, 2026 | Views: 320
राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 से आज दिनांकः 20.05.2026 को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में श्री दीपक कुमार केडिया, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा शिष्टाचार भेंट की गयी।
भेंट के दौरान आंतरिक सुरक्षा, समन्वित पुलिसिंग, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य पुलिस एवं सुरक्षा बलों के मध्य बेहतर समन्वय तथा आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों के प्रभावी निराकरण हेतु विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 एवं पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा परस्पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सौहार्दपूर्ण मुलाकात एवं आपसी सहयोग की भावना को अभिव्यक्त किया गया।
Category: Uttar pradesh