अखिलेश यादव ने सांसद विधायकों को बांटी भाजपा पीडीए आरक्षण घोटाला पत्रिका

Published on May 20, 2026 | Views: 186

अखिलेश यादव ने सांसद विधायकों को बांटी भाजपा पीडीए आरक्षण घोटाला पत्रिका

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी के सांसदों, विधायकों तथा जिलाध्यक्षों सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं नेताओं की उपस्थिति में पीडीए आडिट अंक 1 पीडीए आरक्षण घोटाला पुस्तिका को जारी किया। इस पुस्तिका में प्रमाण सहित बताया गया है कि कैसे उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार पिछड़ों और शोषित वर्ग के बेटे, बेटियों और बहुओं से संविधान प्रदत्त आरक्षण का अधिकार छीन लिया गया है? कैसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिये गये संविधान में इस बराबरी के अधिकारयानी आरक्षण को धीरे-धीरे समाप्त करने के प्रयास किये जा रहे है?
पुस्तिका में भाजपा सरकार ने 10 साल में 222 परीक्षाओं में 11,514 पीडीए आरक्षित सीटों की लूट का ब्यौरेवार वितरण दिया गया हैं यूपी भर्ती में पीडीए आरक्षण घोटाला के साथ 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला में पूरा उल्लेख है। इसके साथ 2027 के चुनाव से पहले आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ, अभियान की भी शुरुआत की गई है। आज आरक्षण की लूट पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर, सांसद इकरा हसन, डॉ. मधु गुप्ता, सहित सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद अजेन्द्र लोधी, सांसद लालजी वर्मा, सांसद सनातन पाण्डेय, सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद राजीव राय, सांसद वीरेन्द्र सिंह, विधायक अतुल प्रधान, विधायक इन्द्रजीत सरोज एवं विशम्भर प्रसाद निषाद, महेन्द्र चौहान, अर्मेन्द्र (69हजार भर्ती) आरएस कुशवाहा, राम आसरे विश्वकर्मा, डॉ. राजपाल कश्यप, दद्दू प्रसाद, व्यासजी गोंड, रमेश प्रजापति, डॉ. रामकरन निर्मल ने आरक्षण को लेकर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने हमें संविधान के रूप में एक ऐसा दस्तावेज देकर गए हैं जिसमें सामाजिक न्याय का राज लाने की शक्ति है। उपेक्षित वंचित और शोषित समाज में ये चेतना पीडीए आंदोलन के रूप में बलवती हो चुकी है। आरक्षण के बगैर राजनीतिक लोकतंत्र अधूरा रह जाएगा। आरक्षण रूढ़िवादी, सामंती सामाजिक ढ़ांचे को तोड़ता है।

Category: Uttar pradesh


Latest News