Published on May 6, 2026 | Views: 502
जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत पलसों पुलिस चौकी अंतर्गत एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नगला धन्ना गांव स्थित एक जमीन पर जबरन कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामवीर नामक व्यक्ति द्वारा गोविंद राजू के साथ मिलकर एक पीड़ित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जा कर वीडियो में आरोपित व्यक्ति हाथ में बंदूक लिए हुए दिखाई दे रहा है तथा पीड़ित परिवार को जान से मारने और खत्म करने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गोवर्धन व थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये और मामले की जाँच कर कार्यवाही की बात कही है।
Category: Crime