भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की जीत, भाजपाई गदगद, खुशी का इजहार कर मिठाइयां बांटी

Published on May 5, 2026 | Views: 195

भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की जीत, भाजपाई गदगद, खुशी का इजहार कर मिठाइयां बांटी

डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर

हालिया संपन्न विधानसभा चुनावो में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो में गजब का उत्साह देखने को मिला जिला मुख्यालय धौलपुर के अलावा बाड़ी बसेड़ी मनिया राजाखेड़ा सर मथुरा एवं सैंपऊ मैं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर मिठाइयां बांटी तथा एक दूसरे को बधाइयां दी
ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता का श्रेय वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह राजोरिया ममता बनर्जी की गलत नीतियां तुष्टिकरण की राजनीति एवं भाजपा नेतृत्व व जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम मानते हैं
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन बंगाल में भाजपा की जीत को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होने वाली जीत बताते हैं उनके अनुसार बंगाल की जनताने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जनता के हित में किए गए वादों के आधार पर मतदान किया है भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा इस जीत के पीछे प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री द्वारा जनता में विश्वास बहाली एवं ममता सरकार की विफलताओं का परिणाम मानते हैं भाजपा के ही पदाधिकारी क तिवारी कहते हैं की प्रकृति के नियम अनुसार जो आंधी की तरह आता है वह तूफान की तरह जाता है जब कि हवा अपनी गति से हमेशा चलती रहती हैं ममता बनर्जी की आंधी जिस गति से आई थी उससे कई गुना तेज गति से गुजर चुकी है तथा जनता ने यह सिद्ध कर दिया है की तुष्टिकरण की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास बघेलने बंगाल की जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं उत्साह भरने वाली जीत बताया उधर जगह-जगह जिले भर में कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारीयो द्वारा बनाए गए जीत के जश्न से कार्यकर्ताओं के उत्साह का अंदाज लगाया जा सकता है चुनाव परिणाम आने के बाद जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों पर आतिशबाजी की तथा मिठाइयां बांटी जिससे यह स्पष्ट है कि इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का पुनर्संचार हुआ है

Category: Rajasthan


Latest News