डीग पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी

Published on April 21, 2026 | Views: 212

डीग पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी

डीग। राजस्थान सड़क सुरक्षा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक डीग, श्री शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 11 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले तत्वों पर नियंत्रण करना है।
अभियान के तहत डीग पुलिस द्वारा विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर (पटाखा छोड़ने वाले) और फैंसी नंबर प्लेट लगी बुलेट/मोटरसाइकिलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात शाखा द्वारा ऐसे वाहनों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां (अब तक की कार्रवाई):
शराब पीकर वाहन चलाना: मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 7 मोटरसाइकिल जब्त की गईं तथा 7 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया।
ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण: शोर उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर मौके पर ही साइलेंसर हटवाया गया।
कुल कार्रवाई: अभियान के दौरान अब तक कुल 15 प्रभावी कार्रवाइयां अमल में लाई जा चुकी हैं।
अन्य कार्रवाई: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक मॉडिफिकेशन से बचें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके

Category: Rajasthan


Latest News