Published on April 17, 2026 | Views: 177
धौलपुर: राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज जिला कलेक्ट्रेट स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, त्रिस्तरीय जनसुनवाई के लंबित मामलों और जिला सतर्कता समिति में दर्ज पुराने प्रकरणों की विस्तृत निस्तारण के निर्देश: जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिल सके। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
Category: Rajasthan