Published on March 13, 2026 | Views: 185
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के छह विद्यार्थियों को भारत की विख्यात आनलाइन कोडिंग एडटेक कंपनी ‘कोडिंग निंजा’ ने एडमीशन काउंसलर के पद पर चयन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी है।
कंपनी से आए एचआर विभाग के अधिकारी ने बताया कि ‘कोडिंग निंजा’ भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन कोडिंग एडटेक कंपनियों में से एक है, जिसकी स्थापना 2016 में हुई थी। इसकी स्थापना अंकुश सिंगला, कन्नू मित्तल और धवल पराते ने की थी, जिनके पास आईआईटी और स्टैनफोर्ड की पृष्ठभूमि है और अमेज़न, फेसबुक, कार्स24 और भारत के अन्य शीर्ष स्टार्टअप में काम करने का अनुभव है। कोडिंग कंप्यूटर प्रोग्राम के सोर्स कोड को डिज़ाइन करने, लिखने, परीक्षण करने, लागू करने और बनाए रखने की क्षमता है। यह कोड एक प्रोग्रामिंग भाषा में लिखा जाता है, जिसकी अपनी संरचना और अर्थ होते हैं। कोडिंग करने के लिए, इस भाषा को समझना और इसके काम करने के तरीके को समझना आवश्यक है।
संस्कृति प्लेसमेंट सेल के अधिकारी आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि कंपनी द्वारा संस्कृति विवि एमबीए, बी.टेक.और बीसीए के मयूख राज, शिवानी गौतम, बाबी सिंह पनवर, संस्कृति पांडे, तरुन सिंह, दीपांशु शर्मा को चयनित किया गया है। विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विवि की सीईओ डी.मीनाक्षी शर्मा और कुलपति प्रो.एमबी चेट्टी ने बधाई दी है। साथ ही उनको कंपनी के साथ मन लगाकर काम करने और विवि का नाम रौशन करने की नसीहत भी दी।
Category: Education