Published on March 12, 2026 | Views: 242
हरदीप सिंह पुरी ने कहा- मॉडर्न एनर्जी हिस्ट्री में दुनिया ने ऐसा समय पहले कभी नहीं देखा। भारत की कच्चे तेल (क्रूड) की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है। अभी क्रूड ऑयल की जितनी मात्रा सुरक्षित की गई है वह उतनी है जितनी होर्मुज से मिल सकती थी। संकट से पहले, भारत का लगभग 45% क्रूड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आयात होता था। प्रधानमंत्री की शानदार कूटनीतिक पहुंच और साख की वजह से, भारत ने उतना क्रूड वॉल्यूम हासिल किया है जितना उसी समय में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मिल सकता था।
लोकसभा में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय अफवाह फैलाने या झूठे नैरेटिव बनाने का नहीं है। देश एक बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा,'यह अफवाह फैलाने या फेक नैरेटिव बनाने का समय नहीं है। भारत दर्ज इतिहास के सबसे गंभीर वैश्विक ऊर्जा व्यवधान से गुजर रहा है। ईंधन की सप्लाई जारी है, गैस को घरों और खेती के लिए प्राथमिकता दी जा रही है और एलपीजी उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी की गई है। भारत को ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहे लोगों, संकट का प्रबंधन कर रही संस्थाओं और राष्ट्रीय हितों के साथ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।'
Category: Politics