Published on March 1, 2026 | Views: 257
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान श्री गिर्राज महाराज कॉलेज मथुरा में हर वर्ष की भॉंति इस बार भी होली के इस अवसर पर संस्थान रंग तंरग होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एवं छाता विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय लक्ष्मी नारायण चौधरी जी रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के छात्रछात्राओं द्वारा बृज के विश्व प्रसिद्ध लोक नृत्यों का शानदार ढंग से प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का श्ुभारम्भ किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती बृजबाला शुक्ला श्रीमती अनुराधा शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से मॉं सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जलित कर किया गया। तपश्चात संस्थानों के छात्रों द्वारा बड़ी आर्कषक एवं मनमोहक गणेश वन्दना प्रस्तुत की गयी। उसके बाद कार्यक्रम में डी0एल0एड0 की छात्रा उपासना और चंचल द्वारा हरियाणवी भेषभूशा में हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आगे बी0बी0ए0 की छात्रा कृतिका द्वारा मॉं भवानी की बड़ी ही मनमोहक प्रस्तुति की गयी उसके उपरान्त बी0एड0 एवं डी0एल0एड0 की छात्राओं द्वारा फूलों की होली के साथ महारास का आयोजन किया गया जिसमें छात्रा जयश्री अंजली स्नेहा तनुश्री वंदना एवं रष्मी द्वारा बड़ी मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। होली के गानों पर मनमोहक म्यूजिकल प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम के अन्त में शिक्षा संकाय के छात्रध्छात्राओं द्वारा मनभावन बृज की फूलों की होली के कार्यक्रम में समा बॉध दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय लक्ष्मीनारायण चौधरी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि बृज की होली विश्वप्रसिद्व है और बृज में होली खेलने के लिये देश विदेश से अनेकों श्रृद्धालू करोड़ों की संख्या में आते है। यह पर्व बृज में बड़े ही हर्षोल्लास एवं सदभावनापूर्ण तरीके के मानया जाता है। साथ ही माननीय चौधरी जी से छात्रध्छात्राओं को आर्षीवचन देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविश्य हैं इसलिये अपने आप को इतना बेहतर बनाये की जिससे वह देश की तरक्की का हिस्सा बन सके। साथ ही साथ उन्होंने श्री गिर्राज महाराज कॉलेज के फाउन्डर स्व0 गोपाल प्रसाद शुक्ला जी को अपना आदर्श बताया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान अध्यक्ष श्रीमती बृजबाला शुक्ला द्वारा सभी आगुन्तकों एवं संस्थान के सभी सदस्यगण एवं छात्राओं को होली की शुभकामनाऐं दी और उनके उज्जवल भविश्य की कामना की। संस्थान सचिव आदित्य षुक्ला ने सभी आगुन्तकों का स्वागत किया और होली की शुभकामनाऐं दी और संस्थान छात्रों को इस प्रकार के आयोजन होते रहेगें इस प्रकार का आश्वासन भी दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान की श्रीमती बृजबाला शुक्ला छात्रछात्राओं के शानदार प्रस्तुतीकरण बधाई दी एवं संस्थान के श्री गिर्राज महाराज कॉलेज के समस्त स्टॉफ को होली की शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारें और सदभावना का त्यौहार है और हम लोगों के बीच बन्दुत्व की भावना को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पल छात्रध्छात्राओं के अविस्मरणीय पल है जो कि छात्रध्छात्राओं को जीवनभर याद रहते है तथा संस्थान स्तर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करते है।
कार्यक्रम का सफल संचालन बी0एस0सी0 संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो0 अनुराधा एवं प्रो0 ममतेष दीक्षित ऐकेडमिक इंचार्ज प्रो राखी सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल बनाने में संस्थान के प्रो0 भावना प्रो0 अभिजीतए प्रो0 तरून प्रो0 जयश्री प्रो0 हरेन्द्र प्रो0 मुस्कान प्रो0 ललितेष प्रो0 यामिनी प्रो0 महिमा प्रो0 मयूर का सहायनीय योगदान रहा
Category: Uttar pradesh