बरसाना रंगोत्स्व 2026 का गन्ना मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारभ्भ, रंगोत्स्व में हुई लड्डूओं की बौछार, श्रद्धांलुओं ने जमकर की लड्डूओं की लूट

Published on February 24, 2026 | Views: 150

बरसाना रंगोत्स्व 2026 का गन्ना मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारभ्भ, रंगोत्स्व में हुई लड्डूओं की बौछार, श्रद्धांलुओं ने जमकर की लड्डूओं की लूट

बरसाना - बरसाना रंगोत्स्व 2026 का सुभारम्भ गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही साथ ही इनके उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष सैलजा कांत मिश्र मण्डलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिँह सहित पुलिस उप महा निरीक्षक शेलेन्द्र पांडेय जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश सिँह व एसएसपी श्लोक कुमार मौजूद रहे. राधाबिहारी इंटर कालेज के प्रांगण में राधा कृष्ण की लीलाओं के साथ अन्य प्रोग्राम भी आयोजित किये जा रहे हैँ. मयूर नृत्य फूलों की होली सहित अन्य प्रोग्रामों ने श्रधांलुओं का मनमोह लिया, आज राधारानी मंदिर पर लड्डू होली का भी आयोजन हुआ जिसमे होली देखने आये श्रधांलुओं पर जमकर लड्डूओं की बरसात हुई. मंदिर की छत से लड्डू फेंके गये जिन्हे लूटने के लिये श्रधांलुओं में होड़ मच गयी. बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली पर आने वाले श्रधांलुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिये भी प्रसासन ने सभी सुविधाओं का इंतजाम किया है, जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेले क्षेत्र का पैदल निरिक्षण किया और कोई भी श्रधांलुओं को असुविधा न हो इसका भी अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिये

Category: Uttar pradesh


Latest News