Published on February 18, 2026 | Views: 127
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय,
सात- कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस का जीवन ईश्वरभक्ति, करुणा और मानवता की सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। स्वामी जी ने अपने विचारों और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से समाज को प्रेम, सहिष्णुता और आत्मबोध का संदेश दिया।
श्री मौर्य ने कहा कि स्वामी जी की शिक्षाएं, उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकता, सद्भाव तथा नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करता है। उनका जीवन दर्शन और विचारधारा से प्रेरणा लेकर हमें समाज के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
Category: Politics