शिकोहाबाद में कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित नवनिर्मित गौशाला का मंत्री जयवीर सिंह ने डीएम रमेश रंजन के साथ किया उद्घाटन

Published on February 7, 2026 | Views: 113

शिकोहाबाद में कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित नवनिर्मित गौशाला का मंत्री जयवीर सिंह ने डीएम रमेश रंजन के साथ किया उद्घाटन

नगर पंचायत शिकोहाबाद में कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित नवनिर्मित गौशाला का मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ उद्घाटन किया, सौ गौवंशों से युक्त यह गौशाला गौ संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इस आधनिक गौशाला में बेसहारा गौवंशों के आश्रय और सेवा के समर्पण हेतु विभिन्न प्रकार की सुविधाऐं व्याप्त है, इस गौशाला की सबसे बडी विशेषता है कि इसमें शहर के संभ्रांत नागरिकों स्थानीय उद्यमियों और जनता ने बढ़चढ़ कर आर्थिक योगदान दिया है, इस अवसर पर बोलते हुए मा0 मंत्री जी ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, यह कान्हा गौशाला न केवल बेसहारा पशुओं को छत प्रदान करेगी, बल्कि यह समाज की एकजुटता का भी प्रतीक है, जिस तरह से यहां के उद्यमियों और नागरिकों ने इसके निर्माण में सहयोग किया है, वह सराहनीय है, इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस गौशाला को न केवल एक सरकारी भवन न मानकर इसे सामाजिक स्वरूप दिया जाऐं, उन्होने नागरिकों से आग्रह किया कि वह निरंतर इस गौशाला से जुडे़ और अपनी सामर्थ्य अनुसार सेवा करें, ताकि इसका संचालन सामुदायिक जिम्मेदारी बन सके। इस दौरान उद्योगपति राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, चेयरमेन रानी गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी व उप जिलधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Category: Uttar pradesh


Latest News