Published on February 6, 2026 | Views: 114
आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गोदाम से ट्रैक्टर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना का अनावरण शुक्रवार को किया गया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 04.02.2026 को वादी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 03.02.2026 को शर्मिंदा नामक व्यक्ति ने वादी के लाल रंग के ट्रैक्टर मय ट्रॉली को वादी के गोदाम से चोरी कर लिया है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कमलानगर में मु0अ0सं0 22/2026 धारा 306 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा की गई जांच में पता चला कि आरोपी शर्मिंदा ट्रैक्टर को बेचने की फिराक में था। दिनांक 05.02.2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को जलेसर रोड स्थित रमन बिहार कोल्ड स्टोरेज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 ट्रैक्टर मय ट्रॉली, 01 मोबाइल फोन व ₹690/- बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी का नाम शर्मिंदा पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी टीसी चन्द्र स्कूल के पास, थाना कमलानगर आगरा है। उसके खिलाफ धारा 306/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी, उ0नि0 मनीष कुमार, उ0नि0 शिवम शर्मा, उ0नि0 राकेश झा, और है0का0 हरवीर सिंह शामिल थे।
Category: Crime