Published on February 1, 2026 | Views: 214
उत्तरप्रदेश केउप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत रू0-339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का उद्घाटन/लोकार्पण किया। उन्होंने ब्लॉक परिसर मंझनपुर में सरस हाट का शुभारम्भ कर स्वयं सहायता समूहों-रानी महिला स्वयं सहायता समूह, शारदा महिला स्वयं सहायता समूह, गौरी महिला स्वयं सहायता समूह, चारिका महिला स्वयं सहायता समूह, नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह, शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह एवं राधे महिला स्वयं सहायता समूह सहित कुल 20 स्वयं सहायता समूहों को दुकानों का आवंटन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, मा.विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व लाल बहादुर, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी व सिराथू भोला यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक शिवमोहन मौर्य, अनीता त्रिपाठी, संजय जायसवाल, भोले शंकर, ब्लॉक प्रमुखगण, अध्यक्ष डीसीएफ चन्द्र दत्त शुक्ल सहित अन्य गणमान्य तथा निदेशक खाद्य प्रसंस्करण टी.के. शीबू, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहें।
Category: Politics