स्वयं सहायता समूह बनेंगे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: केशव प्रसाद मौर्य

Published on January 28, 2026 | Views: 378

स्वयं सहायता समूह बनेंगे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में योजना भवन में सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में दु:खद निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा मीटिंग मे सभी ने दो मिनट मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। उन्होंने पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियो को निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश मे 3 करोड़ ग्रामीण गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना है और एक करोड़ दीदियो को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेरणा कैंटीन का आकार बढ़ाया जाएगा और उत्पादों को बेचने के लिए अन्य प्लेटफार्म भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक परिसरों में खाली जगह में स्टॉल दीदियों को उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे व्यापार कर आमदनी बढ़ा सकें।

उन्होंने कहा कि "एक जनपद- एक उत्पाद" की तरह अब "एक जनपद - एक व्यंजन" योजना भी शुरू की गई है, जिसके तहत प्रत्येक जिले में समूह की दीदियो द्वारा एक दुकान/ कैन्टीन खोलने की प्लानिग की जाय, जिसमे
ऐसी दुकान की व्यवस्था की जाय,जहां सभी 75 जिलों के उत्पाद और व्यंजन उपलब्ध हों।

उन्होंने "विकसित भारत" के लक्ष्य पर जोर दिया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश यूरोपीय संघ के साथ भारत के खुले व्यापार समझौते का स्वागत करता है और उम्मीद करता है कि उत्तर प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी यूरोप के बाजारों में बेचे जा सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पीएम एफ एम ई योजना तहत 826 विकास खंडों में 5 करोड़ रुपये की लागत वाली इकाइयां स्थापित करने की कार्यवाही की जाय, जिनमें 35% सब्सिडी और 90% सौर ऊर्जा सब्सिडी का प्राविधान है।उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में 80,000 महिलाएं "बल्नी दुग्ध प्रोड्यूसर कंपनी" के साथ जुड़ी हुई हैं, प्रदेश मे ऐसी 5 मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनियां हैं, ऐसी कंपनियां सभी मंडलों में स्थापित की जाने की कार्यवाही की जाय। कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड मे 25 हजार महिलाओ को स्वयं सहायता समूहो से जोड़ना है, इसके लिये गहन मानीटरिग की जाय और समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करते हुये कार्य पूर्ण किया जाय।कहा कि महिलाओ को समूहो से जोड़ना ही नही है, बल्कि उन्हे पूरी तरह सक्रिय भी रखना है। कहा कि 75 जिलो मे कम से कम 75 लाख लखपति दीदी का लक्ष्य निर्धारित करें.। एक जिले मे 100 दीदियो को करोड़पति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाय। उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है।

समूहो के माध्यम से स्कूली ड्रेस बनवाने के प्रयास किये जांय और कहा कि शिक्षा विभाग से समन्वय कराकर अभिभावक गण ड्रेस खरीद सकते है, इसमे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। समूहो को किसी भी दशा मे निराश नही होने देना है। समूहों के सभी सदस्यो की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाय। जहाँ पर सबसे ज्यादा सभी सदस्य सक्रिय होगे, उन्हे प्रशस्ति पत्र
दिया जाय। कहा कि सी एल एफ के नीचे स्तर के भुगतान भी सीधे खातो मे ही किये जांय। विभाग को आवंटित बजट को समय से व्यय किया जाय।
कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस में नई दिल्ली में
कर्त्तव्य पथ पर आयोजित परेड कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप मे 14 लखपति दीदियो ने प्रतिभाग किया है। ऐसा काम करे कि अगली बार प्रदेश के हर जिले से लखपति दीदी इस आयोजन की सहभागी बनें। कहा कि समूहो की काफी संख्या मे दीदिया ई - रिक्शा चला रही है, प्रयास करे कि उन्हे चार्जिंग की समस्या न आने पाये।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए टेक होम राशन प्लांट (टीएचआर प्लांट) में 202 से अधिक इकाइयां हैं, जिनमें से 40 में 90% सौर सब्सिडी दी गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि शेष इकाइयों को भी सौर ऊर्जा से जोड़वा कर सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए
उन्होंने निर्देश दिये कि जिलो मे "दिशा" की बैठके समय से करायी जांय। ग्राम चौपालों को नियमित रूप से आयोजित करने का भी निर्देश दिये और कहा कि इसके लिये एक माह पूर्व कलेण्डर जारी किया जाय,। वहां पर सभी लाभार्थी परक योजनाओं के स्टाल लगाये जांय।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इनक्यूबेशन सेंटर, जहां ब्रांडिंग और पैकेजिंग का काम होगा, स्वयं सहायता समूहों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने अमृत सरोवरों को हरा-भरा रखने और उनमें पानी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

उपमुख्यमंत्री ने "विकसित भारत" और "स्मार्ट गांव" के लक्ष्य पर जोर दिया, कहा कि गांवों के समग्र विकास से ही विकसित भारत के विजन को मूर्त रूप मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने विकसित भारत -जी राम जी अधिनियम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए
ग्रामीण आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री ने वाराणसी,अंबेडकर नगर, इटावा,बुलंदशहर व सम्भल के मुख्य विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा इन्हीं जिलों के एक-एक ब्लॉक मिशन मैनेजर को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
बैठक में राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, महानिदेशक राज्य ग्राम्य विकास संस्थान श्री एल वेंकटेश्वर लू ने भी अपने विचार प्रकट किये। मिशन निदेशक श्रीमती दीपा रंजन ने सभी का स्वागत करते हुए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग श्री सौरभ बाबू, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग श्री गौरीशंकर प्रियदर्शी, विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग श्री जयनाथ, संयुक्त मिशन निदेशक श्री जन्मेजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी गण मौजूद रहे

Category: Politics


Latest News