Published on January 24, 2026 | Views: 340
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश धर्मवीर प्रजापति एवं मा0 विधायक डा0 जीएस धर्मेंश जी की गरिमामई उपस्थिति में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 कार्यक्रम का शहीद स्मारक परिसर, संजय पैलेस, आगरा में भव्य आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम मा.राज्य मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी व मा.विधायक डॉ.जीएस धर्मेश जी ने शहीद स्मारक में अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पण की, तत्पश्चात शहीद स्मारक प्रांगण में विभिन्न विभागों की केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की स्टॉल व प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा आगरा जनपद के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया तथा लखनऊ के प्रेरणा स्थल से उत्तर प्रदेश दिवस के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व मा.गृहमंत्री भारत सरकार श्री अमितशाह जी तथा यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन को उपस्थित लोगों द्वारा देखा व सुना गया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई तथा मा.मुख्य अतिथि राज्य मंत्री महोदय द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमी व जनपद के प्रगतिशील किसानों व लाभार्थियों आदि को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश श्री धर्मवीर प्रजापति जी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूपी परंपरा व सांस्कृतिक विरासत की पावन भूमि है, वर्ष 2017 से पहले यूपी में जातीय, धार्मिक दंगे, महानगरों में कर्फ्यू लगते थे, योगी सरकार ने प्रदेश दंगा मुक्त किया है उत्कृष्ट कानून व्यवस्था की मिसाल कायम की है।
मा. राज्य मंत्री महोदय ने उत्तर प्रदेश की स्थापना तथा अब तक की विकास यात्रा को विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि जनता सर्वोपरि है, जनता ने अपने वोट से केंद्र में मोदी जी, यूपी में योगी जी की सरकार बनाई तो उन्होंने भी एक दिन की छुट्टी नहीं ली और यूपी को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर ले जाने का प्रयास किया है, दोनों की नीतियां आम आदमी केंद्रित हैं, जिसमें युवा, महिला, गरीब, किसान, व्यापारी, मजदूर को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, पहले व्यापारी प्रदेश छोड़ के चले गए थे आज इन्वेस्टर को निमंत्रण देकर बुलाया जा रहा, उद्योग, व्यापार नहीं होगा तो युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, पहले की सरकारों में गरीबों की भूमि, प्लॉट कब्जाए जाते थे आज योगी जी की सरकार में माफिया की हिम्मत नहीं है। पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद हमारे आराध्य भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर बना है।
मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश श्री धर्मवीर प्रजापति ने उत्तर प्रदेश दिवस पर अपने समाज के लोगों के साथ भाईचारा व एक दूसरे की मदद करने, प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन करने, जल संरक्षण,जल ही जीवन है, पॉलीथिन का प्रयोग न करने, बेटियों के साथ भेदभाव न करने, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ“ का संकल्प तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम विभाग, श्रम विभाग खाद एवं रसद विभाग, नगर निगम, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य विभाग, केनरा बैंक इत्यादि की स्टॉल लगाई गई थी, जिस पर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
उत्तर दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा रंगारंग प्रस्तुति दी गई, जिसको दर्शकों ने बड़े उत्साह पूर्वक देखा और सुंदर प्रस्तुति की सराहना की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, पीडीडीआरडीए श्रीमती रेनू, सीएमओ डा0 अरूण श्रीवास्तव, एआरटीओ श्री आलोक अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री मनीष कुमार, उप कृषि निदेशकर, श्री मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री विनोद कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित रहे।
Category: Uttar pradesh