धौलपुर में निजी खर्चे से भगत 3 वर्ष से संचालित गौशाला की दास्तान

Published on January 20, 2026 | Views: 1466

धौलपुर में निजी खर्चे से भगत 3 वर्ष से संचालित गौशाला की दास्तान

धौलपुर में निजी खर्चे से भगत 3 वर्ष से संचालित गौशाला की दास्तान
मैं अकेला ही चला था जाने पर मंजिल मगर लोग जुड़ते ही गए और कारवां बनता गया मजरूह सुल्तानपुरी की यह पंक्तियां धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड मुख्यालय पर संचालित की जा रही वैभव गौ सेवा संस्थान के संचालक लोकेश तिवारी पर सटीक बैठती हैं जिन्होंने अपना दूध का व्यवसाय बंद कर 3 वर्ष पहले गायों की दुर्दशा देखकर गौ सेवा करने का संकल्प लिया गौ सेवा की ऐसीठानी की पीछे मुड़कर नहीं देखा हालांकि इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा लोगों ने से अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना बताया तो किसी ने से बचकाना कदम बताया किंतु लोकेश बताते हैं कि किसी कवि की यह पंक्तियां युद्ध नहीं जिनके जीवन में वह भी बहुत अभागे होंगे या तो प्रण को तोड़ा होगा या फिर रण से भागे होंगे हमेशा प्रेरणा देती हैं यही कारण है की दो गायों से शुरू की गई गौशाला आज बिना किसी सरकारी अनुदान एवं सहायता के 380 गायों की सेवा कर रही है बिना किसी सरकारी सहायता एवं अनुदान के चलने वाली यह समुचित क्षेत्र की एकमात्र गौशाला है जो लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है गौ सेवा में लगे हुए 35 से 40 पूर्णकालिक गौ सेवक एवं घायल गोवंश कॉल आने ले जाने भाड़े के टेंपो तथा उनके चिकित्सा का खर्चा चाय पानी का खर्चा जो औसतन 8 से 10 लख रुपए बैठता है गौशाला द्वारा पिछले 3 वर्ष से स्वयं बहन किया जा रहा है जो की चुनौती पूर्ण कार्य है जहां इस महंगाई के जमाने में लोगों को परिवार पालने में परेशानी हो रही है वहीं 380 गोवंश को पालना एक चुनौती पूर्ण कार्य कहा जाएगा लोकेश तिवारी के अनुसार उनके स्वयं की जमीन के अलावा भाड़े पर ली गई कृषि कार्य हेतु जमीन की पूरी फसले गौ सेवा में लग रही हैं किंतु उन्हें ईश्वर पर पूरा विश्वास है गौ माता सबका भला करती हैं उनके अनुसार अब पीछे लौटने का न तो कोई सवाल ही नहीं उठता तथा जीवन जब गाय को समर्पित कर दिया तो फिर इस बारे में सोचा ही व्यर्थ है
-सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन -
राजस्थान सरकार की बात करें तो स्वयं को हिंदूवादी कही जाने वाली सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से लेकर विभिन्न महकमा के प्रशासनिक अधिकारी गौशाला तक तो गए गायों को गुड़ खिलाया फोटो खिचाया तथा आश्वासन दिए टीवी चैनलों एवं अखबारों की सुर्खियों के अलावा यथार्थ के धरातल पर गौशाला के हित में अनुदान की बात तो दूर स्वयं की ओर से कोई घोषणा तक नहीं की गई
महंत गोपेश कृष्ण शास्त्री द्वारा एंबुलेंस भेंट
वृंदावन के गौ प्रेमी महंत गोपेश कृष्ण शास्त्री द्वारा मंगलवार को वैभव को सेवा संस्थान को गायों को लाने ले जाने के लिए एम्बुलेंस दान में दी है जिसका मंत्र चरणों के बीच आज संस्थान में उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी की उपस्थिति में समारोह पूर्वक पूजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए एसडीम बंशीधर योगी ने गौ सेवा के कार्य को हिंदू धर्म के अनुसार सबसे पुनीत कार्य बताया तथा कहा की गौ सेवा इस जन्म कोई नहीं आगामी जन्मांतरों से मुक्ति पाने का साधन है हिंदू होने के कारण हमारा दायित्व गौ सेवा के प्रति बढ़ जाता है और फिर जब गौशाला बिना किसी सरकारी अनुदान के एक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही हो तो चुनौतियां और बढ़ जाती हैं आते हम सभी को इस पुनीत कार्य में पूरा सहयोग करना चाहिए उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा पंचायत समिति के प्रधान दुष्यंत बघेल ईओ भगत सिंह गौ सेवा संस्थान के संचालक लोकेश तिवारी पशु चिकित्सा अधिकारी संतराम मीणा डॉ अजय पाठक डॉक्टर दिनेश समाजसेवी मुकेश दत्त शर्मा भूपेंद्र परमार संदीप तिवारी गोलू कबीर डॉक्टर वरुण प्रकाश लवानिया सहित बड़ी संख्या में गवन नागरिक उपस्थित थे

Category: Rajasthan


Latest News