भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत विस्तार की ओर एक ऐतिहासिक कदम : मुखिया

Published on November 25, 2026 | Views: 17

भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत विस्तार की ओर एक ऐतिहासिक कदम : मुखिया

गौतमबुद्धनगर : आज संगठन के नेता महेंद्र मुखिया जानकारी देते हुए बताया भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है। अब हमारा संगठन उन जनपदों में भी मजबूती से खड़ा है, जहाँ से किसान आंदोलनों की ऐतिहासिक पहचान और किसान यूनियन की विचारधारा ने जन्म लिया है।

संगठन के नेता महिंन्द्र मुखिया ने बताया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसे अनुभवी किसान नेताओं के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिन्होंने आदरणीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के साथ रहकर किसान हितों के लिए संघर्ष किया है और किसान आंदोलनों को करीब से देखा, समझा एवं आगे बढ़ाया है।

ऐसे अनुभवी नेतृत्व का हमारे संगठन से जुड़ना संगठन की मजबूती, विचारधारा और किसान हितों के संघर्ष को नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

आज नवनियुक्त पदाधिकारीगण—

• पश्चिमी प्रदेश प्रभारी व एनसीआर अध्यक्ष– चौधरी महेंद्र सिंह मुखिया जी (नोएडा)
• राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता – चौधरी मांगेराम पवार (मुजफ्फरनगर)
• मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष – सुधीर पहलवान
• गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष – रोहित बढ़ाना
• मथुरा जिलाध्यक्ष – सोनवीर चौधरी

आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन परिवार की ओर से बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आइए, अनुभवी नेतृत्व, मजबूत संगठन और किसान-मजदूरों के भाईचारे के साथ किसान हितों की आवाज को और बुलंद करें। हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना है।

Category: Uttar pradesh


Latest News