राजीव एकेडमी की चार एमबीए छात्राओं का शानदार प्लेसमेंट, गरिमा, गुनगुन, खुशी और तुलसी का प्रतिष्ठित कम्पनी में चयन

Published on November 18, 2026 | Views: 333

राजीव एकेडमी की चार एमबीए छात्राओं का शानदार प्लेसमेंट, गरिमा, गुनगुन, खुशी और तुलसी का प्रतिष्ठित कम्पनी में चयन

मथुरा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सतत प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और रोजगारपरक शिक्षा का परिचय दिया है। संस्थान के प्रबंधन संकाय के एमबीए पाठ्यक्रम की चार छात्राओं का देश की प्रतिष्ठित कम्पनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड में चयन हुआ है। इस शानदार उपलब्धि से संस्थान में हर्ष और उत्साह का माहौल है। चयनित छात्राओं में गरिमा तरकर, गुनगुन शर्मा, खुशी रावत एवं तुलसी शर्मा शामिल हैं।

चारों छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, विषय संबंधी ज्ञान, आत्मविश्वास, प्रभावशाली संचार कौशल और व्यावसायिक दक्षता के बल पर कम्पनी की चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर अपनी योग्यता साबित की। प्रतिष्ठित कम्पनी में एक साथ चार छात्राओं का चयन होना न केवल उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है, बल्कि राजीव एकेडमी में उपलब्ध कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, व्यावहारिक ज्ञान और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण की प्रभावशीलता को भी जाता है।

वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में कॉर्पोरेट जगत में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, टीम भावना, प्रभावी संवाद और समस्याओं के समाधान की दक्षता भी आवश्यक है। राजीव एकेडमी में विद्यार्थियों को इन सभी गुणों से परिपूर्ण बनाने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, संवाद कौशल, समूह चर्चा, साक्षात्कार की तैयारी और रोजगारपरक गतिविधियों के माध्यम से तैयार किया जाता है।

आर.के. एजूकेशन हब के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने चारों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कम्पनियों में चयन होना संस्थान के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास और व्यावहारिक अनुभव से समृद्ध कर इस योग्य बनाना है कि वे अपने पैरों पर खड़े होकर देश और समाज के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को बदलते औद्योगिक और व्यावसायिक परिवेश की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए। इसके लिए अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली से परिचित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित छात्राएं अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता से कम्पनी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी तथा भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।

संस्थान के प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रारम्भिक स्तर से ही विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाता है। विभाग के अनुसार, चार छात्राओं का वरुण बेवरेजेज लिमिटेड में चयन संस्थान के सुनियोजित प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का उत्साहजनक परिणाम है।

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में चयन से चारों छात्राओं के करियर को नई दिशा और नई संभावनाएं मिलेंगी। उनकी इस सफलता ने राजीव एकेडेमी के शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण वातावरण की उपलब्धियों को एक बार फिर रेखांकित किया है। निश्चित रूप से यह उपलब्धि संस्थान के अन्य विद्यार्थियों में भी आत्मविश्वास का संचार करेगी और उन्हें अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

Category: Education


Latest News