Published on November 9, 2026 | Views: 147
यूपी में किसी भी समय चुनावी बिगुल बज सकता है। ऐसे में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए एक्शन मोड में है। दीपावली के समापन के साथ ही बीजेपी यूपी में ग्राउंड पर एक्टिव मोड में उतर गई है। जानकारी के मुताबिक यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 209 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जा चुके हैं। ये नाम अब लखनऊ से दिल्ली भेज दिए गए हैं। अब माना जा रहा है कि इस लिस्ट के साथ ही अब बीजेपी का यूपी चुनाव को लेकर एक्शन शुरू हो गया है। 209 नाम फाइनल होने के बाद यूपी में बीजेपी के आधे प्रत्याशियों के नाम कन्फर्म माने जा रहे हैं। इस बार यूपी में बीजेपी 300 पार का टारगेट लेकर चल रही है।
दरअसल, बीजेपी ने 209 कैंडिडेट की लिस्ट तैयार की है। ये नाम A कैटेगरी के तहत तय किए गए हैं। इन सभी नामों को अब लखनऊ से दिल्ली से भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने 209 उम्मीदवारों का नाम शॉर्टलिस्ट कर लिया है और इंतजार अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के कंफर्मेशन का है। जैसे ही इन नामों पर फाइनल मुहर लगेगी तो इन कैंडिडेट्स को टिकट के लिए हरी झंडी दे दी जाएगी, ताकि उम्मीदवारों को अपने इलाके में पर्याप्त समय मिल सके। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि बीजेपी के इन प्रत्याशियों के नाम सीएम योगी की सहमति के बाद ही फाइनलाइज किए गए हैं।
Category: Politics