Published on November 5, 2026 | Views: 95
बलदेव। धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना की पावन त्रिवेणी प्रवाहित करने के उद्देश्य से श्री राधारानी संकीर्तन मण्डल एवं अग्रवाल समाज संगठन, बलदेव क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 नवम्बर से 21 नवम्बर 2026 तक आयोजित होने वाली श्री ब्रज चौरासी कोस कथा एवं दिव्य रासलीला महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। इसी क्रम में आज सारस्वत धर्मशाला स्थित कथा स्थल पर वैदिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
भूमि पूजन का धार्मिक अनुष्ठान पंडित मोनू शास्त्री जी एवं ज्योतिषाचार्य बृजेश व्यास जी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान गणेश महाराज का पूजन-अर्चन कर निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की मंगलकामना की गई। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की।
आयोजन समिति के संयोजक संजीव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव में पद्मभूषण वात्सल्यमूर्ति साध्वी दीदी मां ऋतंभरा जी की कृपापात्र शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरी जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत एवं श्री ब्रज चौरासी कोस कथा की अमृतमयी रसधारा प्रवाहित होगी। वहीं रासाचार्य देवेंद्र वशिष्ठ द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं का भव्य एवं दिव्य मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 नवम्बर को नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ ही धार्मिक महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा।भूमि पूजन के अवसर पर श्री ब्रज चौरासी कोस कथा एवं रासलीला मंचन के मुख्य यजमान श्रीमती रीना अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल तथा कथा के सूत्रधार बनवारी लाल गर्ग नेताजी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, दैनिक यजमान सुनील गर्ग, विकास अग्रवाल, छैलबिहारी गोयल, सुदीप बांसल, राकेश गर्ग, राजीव अग्रवाल, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. जगदीश पाठक (शिक्षाविद्), डॉ. अवध तेहरिया, अविनाश, नियांश्री चंद्र अग्रवाल, सुनील गोयल, करण कटारा, मनोज बंसल, पवन गोयल, सोनू भैया, बसंत बंसल, उमेश बंसल, अजय सिंघल, कन्हैया अग्रवाल, माधव अग्रवाल, रिंकू सोनी, सुभाष अग्रवाल, नीटू सोनी, धर्मेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश अग्रवाल, तनु अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोज बंसल (लोहे वाले), विपिन गोयल, लक्ष्मण शेषवीर यादव, लक्ष्मण सैनी, देवकीनंदन गर्ग, सुधीर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर कथा श्रवण एवं दिव्य रासलीला का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
Category: Dharm