Published on October 26, 2026 | Views: 287
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भर्ती नियमावली की विसंगतियों का उल्लेख करते हुए उन्हें दूर किए जाने तथा वंचित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने हेतु ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि टीजीटी-पीजीटी भर्ती की नई नियमावली में शैक्षणिक योग्यता, विषयगत अर्हता, आरक्षण, टीईटी, बीएड, नान बीएड तथा कला विशयों से सम्बन्धित कई विसंगतियों के कारण करीब-6-7 लाख योग्य अभ्यर्थी आवेदन और भर्ती प्रक्रिया से वंचित हो रहे है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय एवं अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा जारी स्नातक के समतुल्य एकल विषय प्रमाणपत्र कार्यक्रम को मान्यता देकर संबंधित अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया जाए।
पुरानी नियमावली के आधार पर पात्र रहे और नई नियमावली के कारण वंचित अभ्यर्थियों को एक विशेष अवसर प्रदान किया जाए तथा इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी हो।
नई नियमावली में पात्रता, विषयगत अर्हता, आरक्षण और परीक्षा संबंधी सभी विसंगतियों की समीक्षा कर उन्हें दूर किया जाए।
OBC,SC,ST,EWS एवं अनारक्षित वर्ग के पदों का विषयवार और श्रेणीवार विवरण सार्वजनिक कर आरक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
बी.एड. में प्रवेश और भर्ती की शैक्षणिक अर्हता में समानता सुनिक्षित की जाए तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अंकों की छूट दी जाए।
राज्यपाल महोदया को दिए गए अभ्यावेदनों और संबंधित पत्रों पर हुई कार्रवाई की स्थिति सार्वजनिक की जाए।
’पूर्व नियमों के अंतर्गत पात्र नॉन- B.ED अभ्यर्थियों तथा प्राविधिक कला, BFA/MFA धारकों की पात्रता की न्यायसंगत समीक्षा कर उन्हें अवसर दिया जाए।TGT के कार्यक्षेत्र को कक्षा 6 से 10 तक करने के प्रभाव तथा जूनियर भर्ती व्यवस्था की समीक्षा कर नियमित और पारदर्शी भर्ती सुनिश्चित की जाए। TGT भर्ती में TET की अनिवार्यता, इस बार समाप्त की जाए। एक्स आर्मी/दिव्यांग/स्वतंत्रता सेनानी के क्षैतिज आरक्षण को पुरानी नियमावली के अनुसार लागू करें।
अब आपसे निवेदन है कि इन मांगों को विधानसभा एवं शासन स्तर पर उठाकर निष्पक्ष जाँच नियमावली में आवश्यक संशोधन तथा वंचित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की पहल करें।
ज्ञापन में मांग की गई है कि योग्य अभ्यर्थियों को अवसर, सभी वर्गो को नियमानुसार अधिकार और भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में कौशल कुमार विश्वकर्मा प्रयागराज, आनंद कुमार, सालू यादव, प्रदीप गुप्ता, किरन चौहान, सुनील यादव, चन्द्रजीत यादव, रामसेवक बिंद, अमित चौधरी, सुभाष पाल, मंजू मौर्य आदि शामिल है।
Category: Latest news