Published on October 23, 2026 | Views: 274
दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास शुक्रवार को SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लेकर पहुंचे और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन करीब 3 घंटे चला।
यह प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट SIR और छात्र संगठन AISA ने बुलाया था। संगठनों ने बंगला साहिब से चुनाव आयोग ऑफिस तक मार्च बुलाया। पुलिस ने रास्ते में ही करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
दिल्ली में SIR वापसी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 22 दिनों में 9 से ज्यादा बार 10 पार्टियां और संगठन सड़क पर उतर चुके हैं। इनमें INDIA ब्लॉक, CJP, आप, लेफ्ट, AISA, SFI, SKM और छात्र-नागरिक अधिकार संगठन शामिल हैं।
पीपल अगेंस्ट SIR का गठन पिछले हफ्ते ही हुआ है। SIR के विरोध को एकजुट करने के लिए यह मंच बनाया गया है। इसमें नागरिकों, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और महिला व युवा संगठनों को शामिल किया गया है।
Category: Delhi