सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर नगर आयुक्त ने की वार्ता

Published on October 7, 2026 | Views: 91

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर नगर आयुक्त ने की वार्ता

ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा।

सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान संगठन की ओर से रखी गई मांगों और विभिन्न बिंदुओं को नगर आयुक्त ने गंभीरता से सुना।
नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में चर्चा की। इस दौरान हड़ताल समाप्त कराने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नगर आयुक्त ने संबंधित मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों से संवाद किया। वार्ता को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Category: Latest news


Latest News