बलिया की बच्ची रागिनी को अखिलेश यादव ने दिया 2 लाख का चैक

Published on September 12, 2026 | Views: 293

बलिया की बच्ची रागिनी को अखिलेश यादव ने दिया 2 लाख का चैक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज बलिया की बच्ची रागिनी राजभर की मुलाकात हुई। अखिलेश जी ने बच्ची के पैर के इलाज के लिए समुचित डाक्टरी सहायता के अलावा उसे 2 लाख रूपये की मदद भी दी। उसकी पढ़ाई अब बांसडीह, बलिया के बीएन इंटर नेशनल स्कूल में होगी।
स्मरणीय है, कक्षा एक की छात्रा कु0 रागिनी राजभर दुर्घटना में एक पैर में फैक्चर होने के बावजूद पढ़ाई के लिए रोजाना 400 मीटर दूर एक पैर से स्कूल कूद कूद कर जाती है। वह बलिया के मनियर ब्लाक की दिघेड़ा ग्रामसभा के रानीपुर गांव की निवासी है। उसके पिता देवेन्द्र सिंह एवं माता बबीता राजभर ने भी अखिलेश यादव से भेंट की और उनके सहानुभूति पूर्ण व्यवहार तथा मदद के लिए आभार जताया।
अखिलेश यादव ने कहा कि बच्ची रागिनी की पढ़ने की ललक को देखते हुए उसे पढ़ाई में पूरी मदद मिलेगी। समाजवादी पार्टी केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने को अपने घोषणापत्र में स्थान देगी।
बलिया जनपद के समाजसेवी नीरज सिंह गुड्डू और रामदेव प्रधान ने बच्ची और उसके परिवार को अखिलेश से मिलवाया। इस अवसर पर राजेश यादव एवं पंकज राजभर भी मौजूद रहे।

Category: Uttar pradesh


Latest News