समाजवादी पार्टी के विधायक कौन है राम मंदिर चढ़ावा चोरी नीट पेपर लीक को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Published on August 3, 2026 | Views: 200

समाजवादी पार्टी के विधायक कौन है राम मंदिर चढ़ावा चोरी नीट पेपर लीक को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों ने किसानों की समस्याओं, खाद की कमी, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध की घटनाओं, अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, नीट पेपर समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। लाल टोपी लगाकर अपने हाथों में पोस्टर-लेकर सभी विधायक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचकर धरने पर बैठ गये।
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। धरना-प्रदर्शन में चंदा चोर, गद्दी छोड़। प्रभुराम का धन बीजेपी ने किया गबन, नीट है या चीट है के नारे गूंजते रहे।
धरना-प्रदर्शन में नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव सहित सभी विधायक शामिल हुए।

Category: Politics


Latest News